{"_id":"6139ed42eb474221f96f8ab7","slug":"kanpur-iit-kanpur-up-one-place-in-nirf-ranking-got-fifth-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एनआईआरएफ रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंचा आईआईटी कानपुर, मिला पांचवा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एनआईआरएफ रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंचा आईआईटी कानपुर, मिला पांचवा स्थान
Thu, 09 Sep 2021 04:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Sep 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी की गई उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग नेशनल इंस्टीट्यूशनल रिसर्च फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2021 में आईआईटी कानपुर ने एक पायदान की छलांग लगाते हुए देश में पांचवा स्थान पाया है।
यह स्थान उसको ओवरऑल कैटेगरी में मिला है। बीते साल इस कैटेगरी में संस्थान को छठी रैंक मिली थी। वहीं सरकार की ओर से पहली बार जारी रिसर्च कैटेगरी में भी संस्थान ने अपनी जगह बनाते हुए छठा स्थान पाया है। सरकार की ओर से हर साल शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की जाती है।
संस्थानों की रैंकिंग तय करने में कई तरह के पैरामीटर्स पर संस्थान को खरा उतरना होता है, जिसमें टीचिंग लर्निंग एंड रिसोर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एंड इंक्लूसिविटी और प्रिसेप्शन शामिल है। एनआईआरएफ की ओर से संस्थानों से रैंकिंग में भाग लेने के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में आईआईटी कानपुर
ओवरऑल - 05
इंजीनियरिंग - 04
मैनेजमेंट - 16
रिसर्च - 06
बीते साल आईआईटी कानपुर की रैंकिंग एक नजर में
साल ओवरऑल इंजीनियरिंग मैनेजमेंट
2020 06 04 16
2019 06 05 22
2018 07 05 17
2017 07 05 11
एचबीटीयू एनआईआरएफ की रेस से बाहर
2021 एनआईआरएफ की रैंकिंग में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) अपनी जगह नहीं बना सका है। बीते साल 2020 में एचबीटीयू को इंजीनियरिंग संस्थानों की कैटेगरी में 166वीं रैंक मिली थी।