फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: If you see big vehicles parked on the highway, inform the police

Kanpur: हाईवे पर खड़े दिखें बड़े वाहन तो पुलिस को दें सूचना, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 21 Dec 2022 10:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: If you see big vehicles parked on the highway, inform the police
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

कानपुर में हाईवे पर बढ़ रहे हादसों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरी ने राहगीरों से अपील की है कि यदि हाईवे के किनारे बड़े वाहन (कार-ट्रक आदि) खड़े मिले तो उनकी फोटो खींचकर कानपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करें या पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें। सूचना मिलते ही संबंधित थाना क्षेत्र व हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंचेगी और संबंधित वाहन पर कार्रवाई कर उसे हटवाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने सभी थाना अध्यक्षों, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, बिजली विभाग के अफसरों के साथ जूम मीटिंग की। बैठक में तय हुआ कि शहर से निकलने वाले 35 किलोमीटर के हाईवे पर कैट आई (जमीन पर लगने वाली लाइटें) लगाई जाएंगी। 27 ब्लैक स्पॉट और 14 डेंजर जोन के पास स्पीड कम करने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। एनएचएआई के अधिकारियों को हाईवे की खराब सड़क बनाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
एडवाइजरी 
- हाईवे पर हादसे के बाद लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाएं न की वीडियो बनाने में लगे। 
- दो पहिया वाहन सवार कोहरे और रात में हेडलाइट जलाकर ही चलें, यदि खराब हो तो बनवा लें। 
- चार पहिया वाहनों में ब्लिंकर अवश्य लगे, डिपर और अपर भी ठीक हों, हेडलाइट ठीक होनी चाहिए। 
- ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों पर जल्द ही ट्रैफिक विभाग रेड और यलो रेडियम स्ट्रिप लगाएगा। 

इन थानों की बढ़ी जिम्मेदारी
कानपुर से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित सचेंडी, बिधनू, नौबस्ता, बर्रा, चकेरी, घाटमपुर, जाजमऊ, चकेरी, महाराजपुर थानों के प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वे कोहरे के दौरान हाईवे के किनारे हूटर बजाकर लगातार मूवमेंट पर करेंगे, जिससे हाईवे पर लोग वाहन न खड़ा कर सकें। जहां भी बेवजह वाहन खड़े हों उन्हें क्र्रेन की मदद से उठवा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराएं। बेवजह खड़े इन वाहन स्वामियों से अर्थदंड वसूलने के लिए भी कहा गया है।

कोहरे के दौरान हादसे रोकने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की गई है। शहर के लोगों से भी अपील है कि वे कोहरे में ट्रैफिक नियमों का पालन करें।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed