फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: If there is a crowd of more than 100 then action will be taken, know the new guidelines

कानपुर: जुलूस निकालने पर रोक, 100 से ज्यादा की भीड़ हुई तो होगी कार्रवाई, जानिए नई गाइडलाइन्स

Tue, 12 Oct 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 01:19 PM IST
सार

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने कहा कि बंद स्थानों पर होने वाले आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की छूट रहेगी, जो पिछले बार 50 तक सीमित थी। 100 से ज्यादा भीड़ एकत्र करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: If there is a crowd of more than 100 then action will be taken, know the new guidelines
घंटाघर चौराहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आने वाले त्योहारों को देखते हुए सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारियों ने बैठक की। कहा गया कि कोरोना की तीसरी लहर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


इसके चलते त्योहार पूरी एहतियात के साथ मनाएं। आकाश कुलहरि ने कहा कि छोटा बच्चा घर से निकलता है तो घरों की सजावट देखकर ही खुश हो जाता है। इसलिए जुलूस आदि निकालने की कोई जरूरत नहीं है। एक-दो साल भीड़ नहीं जुटेगी तो परंपरा खत्म नहीं हो जाएगी।
विज्ञापन

 
बैठक में टोल फ्री नंबर 18001805159 भी जारी किया गया। कहा गया कि त्योहारों पर लाइट, पेयजल, गंदगी, स्ट्रीट लाइट आदि से संबधित समस्याएं इस नंबर पर बता सकते हैं। लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजनों में अधिकतम 100 लोग होंगे शामिल
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने कहा कि बंद स्थानों पर होने वाले आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की छूट रहेगी, जो पिछले बार 50 तक सीमित थी। 100 से ज्यादा भीड़ एकत्र करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि त्योहार पूरी खुशी से मनाइये, लेकिन कोरोना की आशंका को जेहन में जरूर रखे। बैठक में एडीएम सिटी अतुल कुमार, सभी जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, केस्को व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


आयोजनों की अनुमति के लिए हेल्पडेस्क
त्योहार में किसी भी प्रकार के आयोजनों के लिए अनुमति लेनी है तो इसके लिए पुलिस लाइन में जल्द ही हेल्पलाइन डेस्क गठित की जाएगी। यहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ऐसे में किसी को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रकार की दुकानों जैसे सब्जी, फल आदि के लिए समय तय कर दिया जाएगा। ताकि बाजारों में एक समय में भीड़ व जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed