{"_id":"61d176b5fef0f8093629abb8","slug":"kanpur-if-the-vehicle-is-parked-somewhere-other-than-the-parking-at-central-then-e-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेंट्रल पर पार्किंग के अलावा कहीं वाहन खड़ा किया तो ई चालान, रेलवे और कमिश्नरी पुलिस मिलकर करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेंट्रल पर पार्किंग के अलावा कहीं वाहन खड़ा किया तो ई चालान, रेलवे और कमिश्नरी पुलिस मिलकर करेगी काम
Sun, 02 Jan 2022 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jan 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट पार्किंग
- फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के अलावा कहीं अन्य जगह वाहन खड़ा किया तो ई चालान हो जाएगा। रेलवे ने कमिश्नरी पुलिस के साथ एक समझौता किया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जो लोग वाहन खड़ा करके यात्रा करने आते हैं, वे तो अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करते हैं लेकिन जो लोग अपने घरवालों को छोड़ने आते हैं, वह स्टेशन परिसर में कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।
जब रेलवे कर्मचारी उनसे मना करते हैं तो झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। एक पखवाड़ा पहले पुलिस कमिश्नर असीम अरुण सेंट्रल स्टेशन आए थे, वहां पर रेलवे अधिकारियों के साथ इस बात पर सहमति बनी कि अगर कोई वाहन गलत तरीके से खड़ा मिले तो उसके नंबर प्लेट की फोटो खींचकर ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध करा दें। वहां से ई चालान वाहन स्वामी के पास चला जाएगा। रेलवे इस संबंध में एक टीम भी बनाएगी।
बहुत जल्द स्टेशन पर अवैध तरीके से वाहन खड़े करने वालों के ई चालान शुरू हो जाएंगे। कमिश्नरी पुलिस के सहयोग से रेलवे कर्मचारी इस काम को करेंगे।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल