फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Huge crowd of devotees gathered at Jageshwar temple queues for Babas Jalabhishek

Kanpur: जागेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बाबा के जलाभिषेक के लिए लगी कतारें

Fri, 11 Jul 2025 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 02:41 PM IST
सार

Kanpur News: जागेश्वर मंदिर में बाबा के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Huge crowd of devotees gathered at Jageshwar temple queues for Babas Jalabhishek
जागेश्वर में मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में सावन के पहले दिन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जो बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

सावन का महीना होने के कारण जागेश्वर मंदिर में भक्तों का उत्साह चरम पर है। कानपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा परिसर
मान्यता है कि जागेश्वर मंदिर का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है और यह एक जागृत शिवलिंग है, जिसके कारण भक्तों में इसकी विशेष आस्था है। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed