{"_id":"6a5fbcd5569110b41d0868ff","slug":"kanpur-history-sheeter-s-condition-deteriorates-in-jail-dies-at-ursula-hospital-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जेल में बिगड़ी हिस्ट्रीशीटर की हालत, उर्सला में मौत, जेल अधीक्षक बोले- सीने में दर्द की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जेल में बिगड़ी हिस्ट्रीशीटर की हालत, उर्सला में मौत, जेल अधीक्षक बोले- सीने में दर्द की थी शिकायत
Wed, 22 Jul 2026 12:20 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:20 AM IST
सार
Kanpur News: जेल अधीक्षक के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। युवक की हत्या के आरोप में जेल में था।
विज्ञापन
विक्की सोनी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या के आरोप में पांच साल से जेल में बंद विचाराधीन बंदी और नौबस्ता थाने के हिस्ट्रीशीटर विक्की सोनी (42) की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में उर्सला लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, जेल अधीक्षक राकेश पांडे ने बताया कि बंदी को अचानक सीने में दर्द उठने की दिक्कत पर उर्सला में भर्ती कराया गया था। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी विक्की सोनी (42) पिछले पांच वर्षों से जिला कारागार में बंद था। उस पर वर्ष 2015 में पनकी थाना क्षेत्र से रोहित नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप था। नौबस्ता थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि विक्की के खिलाफ आठ गंभीर मामले दर्ज थे और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन
विक्की के भतीजे दीपांकर ने बताया कि वह मंगलवार को ही चाचा से मिलने जेल गया था, लेकिन भीतर जाने नहीं दिया गया। बाद में अधिवक्ता के माध्यम से उनकी मौत की जानकारी हुई। जेल प्रशासन की ओर से रात तक मौत की कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं, जेल अधीक्षक ने परिजनों के आरोप को गलत बताया है।
कोर्ट से भी भाग चुका है विक्की
जेल अधीक्षक ने बताया कि विक्की पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2021 में पकड़ा गया था। सूत्रों की माने तो विक्की पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने उसे हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा था।
जेल अधीक्षक ने बताया कि विक्की पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2021 में पकड़ा गया था। सूत्रों की माने तो विक्की पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने उसे हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा था।