फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Heat spoils kidney and liver, two died

कानपुर: गर्मी बिगाड़ रही गुर्दे और लिवर, दो की मौत, ऐसे करें बचाव

Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
सार

गर्मी का सबसे अधिक असर पेट, लिवर और गुर्दे पर आ रहा है। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण निमोनिया बढ़ा है। हैलट के बालरोग अस्पताल में क्षमता से 30 बच्चे अधिक भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: Heat spoils kidney and liver, two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बढ़ती गर्मी में बीमारियों ने हमला तेज कर दिया है। लू के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। तपिश अधिक होने से समर डायरिया की चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से बच्चों को लिवर संक्रमण हो रहा है। बड़ों के गुर्दे खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को दो रोगियों की मौत हो गई। बालरोग अस्पताल और विशेषज्ञों के यहां ऐसे रोगी ज्यादा है, जो ऊपरी दूध पीते हैं। गर्मी का सबसे अधिक असर पेट, लिवर और गुर्दे पर आ रहा है। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण निमोनिया बढ़ा है। हैलट के बालरोग अस्पताल में क्षमता से 30 बच्चे अधिक भर्ती हैं। इसके अलावा निमोनिया रोगी वेंटिलेटर पर हैं। रावतपुर के रंजीत की दो साल की बेटी की डायरिया से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन तड़के हैलट लेकर आए थे। इसी तरह नौबस्ता के गुर्दा रोगी विमल (50) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे दो दिन पहले लू लगी थी। मुंह सूख रहा था और शरीर में जलन थी। नवजात शिशु फोरम के अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता ने बताया कि ऊपरी दूध पीने वाले बच्चों को डायरिया अधिक हो रहा। इसके साथ कुपोषित बच्चों को बुखार आ रहा। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि इस वक्त 120 बेड क्षमता के सापेक्ष डेढ़ सौ बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

ऐसे करें बचाव
- पानी खूब पीयें, दोपहर में बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें।
- काले कपड़े न पहनें, सफेद या हल्के रंग के पहने, अंगोछे का इस्तेमाल करें।
- बच्चे को बुखार हो तो उसे कपड़े से लपेटकर न रखें, कमरे में ठंडक बनाए रखें।
- दूध पिलाने के बाद हर बार बच्चे की बोतल को ढंग से साफ करें।
- बोतल में बचा हुआ दूध दोबारा इस्तेमाल न करें।
- सादा खाना खाएं, गरिष्ठ भोजन न करें, कटे-फटे फलों का सेवन न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed