Kanpur: शादी का दबाव बनाने पर हेड कांस्टेबल ने की थी नर्स की हत्या, तीन महीने बाद कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
Kanpur News: नर्स की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शादी का दबाव बनाने पर हेड कांस्टेबल ने ही नर्स को मौत के घाट उतारा था। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव एटा में और मोबाइल व सिमकार्ड अयोध्या में फेंका था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्स शालिनी तिवारी की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा करते हुए पुलिस ने हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। मनोज ने शादी का दबाव बनाने पर शालिनी की हत्या की बात कबूली है। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव एटा और मोबाइल व सिम कार्ड अयोध्या में फेंक दिया था।
डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी के ओ ब्लॉक तात्याटोपे नगर निवासी मनोज कुमार (50) पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है। वह शादीशुदा है। तीन साल पहले उसकी बर्रा थाने में तैनाती थी। उसी दौरान उसकी नजदीकियां बर्रा निवासी निजी अस्पताल में नर्स शालिनी तिवारी से हो गई थी। कुछ दिनों बाद शालिनी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर मनोज ने सचेंडी के भीमसेन रामसिंह का पुरवा निवासी अपने साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर शालिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
पुलिस ने बताया कि शालिनी अपने परिवार से अलग रहती थी। उसका घर भी कम आना जाना था। काफी दिन तक शालिनी की बातचीत न होने व मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
नर्स की हत्या में सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिस कार से अपहरण किया गया, वह भी बरामद कर ली गई है। बर्रा थाने में दर्ज गुमशुदगी की धारा को हटाते हुए अपहरण, हत्या, साजिश के तहत शव को छिपाने की धारा बढ़ा दी गई है। - रवींद्र कुमार, डीसीपी साउथ कानपुर कमिश्नरी