{"_id":"6161bc2f8ebc3e87517e6fdf","slug":"kanpur-hallet-emo-received-death-threats-on-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट के ईएमओ को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट के ईएमओ को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
Sat, 09 Oct 2021 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:32 PM IST
सार
डॉ. विनय कटियार ने बताया कि वैसे उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। इमरजेंसी में कभी-कभार किसी से थोड़ा गर्म लहजे में बात हो जाती है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें वीडियो कॉल करके भी धमकाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हैलट के इमरजेंसी मेडिकल अफसर (ईएमओ) डॉ. विनय कटियार को किसी अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले व्यक्ति ने गालियां भी दीं। 24 घंटे में डॉ. कटियार के पास कई कॉल आ चुकी हैं।
बाद में उन्होंने स्वरूपनगर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वैसे उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। इमरजेंसी में कभी-कभार किसी से थोड़ा गर्म लहजे में बात हो जाती है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें वीडियो कॉल करके भी धमकाया गया।
इस घटना से उनका पूरा परिवार परेशान है। पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले शख्स की लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।