फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur hailat hospital case

कानपुर हैलट अस्पतालः एसी ठेकेदार को नोटिस, डीजी ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट

Sun, 10 Jun 2018 07:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
kanpur hailat hospital case
आईसीयू में लगे दरवाजों की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः हैलट के मेडिसिन आईसीयू में एसी खराब होने के बाद पांच मौतों के मामले में तीसरे दिन शनिवार को गहमागहमी के बीच एक और मरीज की मौत हो गई। मेडिकल कालेज प्रशासन ने एसी ठेेकेदार को नोटिस दिया है। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। अन्य एसी और दरवाजों की मरम्मत होने लगी है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक (डीजी) डा. केके गुप्ता ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन



मेडिसिन आईसीयू में शनिवार को भर्ती कराई गई 62 वर्षीय महिला की दोपहर में मृत्यु हो गई। आईसीयूू इंचार्ज डा. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि महिला को पैंक्रियाटिक कैंसर था, जो कई अंगों में फैल गया था। उसे गंभीर हालत में लाया गया था। मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेडिसिन आईसीयू में एसी खराब होने से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन



प्राचार्य ने बताया कि ठेकेदार कंपनी एडवांस एयर सिस्टम को नोटिस दिया गया है। दो दिन में जवाब तलब किया गया है। आईसीयू के खराब दरवाजों की मरम्मत कराई जा रही है। उनमें डोर क्लोजर लगाए जा रहे हैं। इसी बीच एसी ठेकेदार ने मेडिसिन आईसीयू के दूसरे एसी प्लांट और इमरजेंसी के मेडिसिन वार्ड के एसी की मरम्मत शुरू करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

kanpur hailat hospital case
एसी की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सूचना आई कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. रजनीश दुबे अस्पताल का दौरा करने आ रहे हैं। इसका पता चलते ही हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरसी गुप्ता अपनी छुट्टियों के दौरान ड्यूटी पर लौट आए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एनसी त्रिपाठी, इमरजेंसी इंचार्ज डा. एसके सिंह आदि इमरजेंसी पहुंचे। बाद में पता चला कि प्रमुख सचिव की जगह इसी विभाग के विशेष सचिव शमीम अहमद शाम को आएंगे, पर वे भी नहीं आए। मेडिकल कालेज प्राचार्य ने हैलट, अपर इंडिया जच्चा-बच्चा अस्पताल, बाल रोग चिकित्सालय, एसएनसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 



हैलट के मेडिसिन और सर्जरी आईसीयू में एसी की तिहरी व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने शनिवार को निरीक्षण कर बताया कि दोनों आईसीयू में चार -चार स्पिलट एसी लगेंगे। प्रत्येक एसी दो टन का होगा। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि 10 टावर एसी भी खरीदे जाएंगे, ताकि कहीं भी एसी खराब हो तो उनकी मरम्मत के दौरान इन्हें लगाया जाए।


हैलट के मेडिसिन एचडीयूू वार्ड में नए एसी लगेंगे। मेडिकल कालेज के अवर अभियंता (विद्युत) विनय अवस्थी के अनुसार मेडिसिन वार्डों की मरम्मत के लिए धन आ गया है। मरम्मत के साथ ही एचडीयू वार्ड के सभी एसी बदले जाएंगे। यह कार्य अगले महीने तक पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed