फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Guinness Record Holder Radhakant Bajpai Passes Away at 75

Kanpur: दुनिया के सबसे लंबे कान के बाल रखने वाले राधाकांत बाजपेयी का निधन, गिनीज बुक में दर्ज था नाम

Sun, 19 Apr 2026 06:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 19 Apr 2026 06:17 PM IST
सार

Kanpur News: विकास नगर निवासी राधाकांत बाजपेयी का रविवार सुबह 75 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका इलाज शहर के मधुराज हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Kanpur Guinness Record Holder Radhakant Bajpai Passes Away at 75
फाइल फोटो- राधाकांत बाजपेयी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राधाकांत बाजपेयी ने अपने लंबे कान के बालों के चलते देश-विदेश में विशेष पहचान बनाई थी। उनके कान के बाल लगभग 25 सेंटीमीटर लंबे थे, जो दुनिया में सबसे लंबे कान के बालों में शामिल रहे। इसी अनोखी विशेषता के चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

अपनी इस उपलब्धि के कारण वे कई बार चर्चा में रहे और कानपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। स्थानीय लोग उन्हें उनकी विशिष्ट पहचान के लिए याद करते हैं। परिवार में वे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार भगवत दास घाट पर परिजनों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में किया गया, जहां लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed