फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: GST raid on kisan pan masala and tobacco

Kanpur: किसान पान मसाला और तंबाकू पर एसजीएसटी का छापा, दो करोड़ 20 लाख का माल किया गया जब्त

Sun, 29 May 2022 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 May 2022 08:37 PM IST
सार

एडिशनल कमिश्नर के निर्देश पर एसजीएसटी एसआईबी की टीम ने किसान पान मसाला की फैक्टरी पर छापा मारा। दो करोड़ 20 लाख का माल जब्त किया गया। टीम को कर चोरी के सुबूत मिले हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: GST raid on kisan pan masala and tobacco
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में एसजीएसटी एसआईबी की टीम ने किसान ब्रांड पान मसाला और सेंटेड तंबाकू के ठिकाने पर शनिवार दोपहर को छापा मारा। 2.20 करोड़ का कच्चा व तैयार माल जब्त किया गया। पहला मामला है जब जीएसटी को इतनी बड़ी मात्रा में तैयार व कच्चा माल मिला है। एक साल पहले ही पंजीकृत हुई फर्म का टर्नओवर करोड़ों में मिला है।

विज्ञापन


यहां पर बनने वाला पान मसाला कानपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में बेचा जा रहा था। साढ़े सात लाख के तैयार माल पर 22 लाख की टैक्स व पेनाल्टी बनी है। आठ लाख रुपये भी जमा कराए गए हैं। बाकी माल में कर चोरी का आंकलन किया जा रहा है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर कमलेश कुमार, राजेश प्रताप सिंह, डिप्टी कमिश्नर रामप्रकाश पांडेय की अगुवाई में टीमों ने बारा जोड़ स्थित किसान पान मसाला की फैक्टरी पर छापा मारा।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि बिना ई-वे बिल के लंबे समय से माल भेजा जा रहा था। कुछ समय पहले ही विभाग के अफसरों ने फर्म के कई ट्रकों को पकड़ा था। इसके बाद पूरी जानकारी जुटाई और कार्रवाई की गई। बताया गया कि फर्म का पंजीकरण चार अप्रैल 2021 को हुआ था। पिछले साल फर्म का सालाना टर्नओवर महज दो करोड़ 13 लाख दिखाया गया था। छापे के दौरान ही दो करोड़ 20 लाख का माल जब्त किया गया है। फर्म का केवल एक ही प्रतिष्ठान मिला है।

विज्ञापन

यहीं पर कच्चा माल लाकर पान मसाला और तंबाकू तैयार की जाती थी। बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि देर रात तक चली कार्रवाई में बड़े पैमाने पर कर चोरी के सुबूत मिले हैं। टैक्स का आंकलन किया जा रहा है। फर्म बिना ई-वे बिल के जरिये कामकाज कर रही थी। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर अब्दुल्लाह अंसारी, असिस्टेंट कमिश्नर श्रीधर त्रिपाठी, वाणिज्यकर अधिकारी विवेक विश्नोई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed