{"_id":"6230c26fbf4b2e0249687070","slug":"kanpur-government-will-provide-treatment-to-the-patient-who-lost-his-thumb-due-to-wrong-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गलत इलाज से अंगूठा खोने वाले का इलाज कराएगी सरकार, रीजेंसी अस्पताल ने पौने तीन लाख का इस्टीमेट बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गलत इलाज से अंगूठा खोने वाले का इलाज कराएगी सरकार, रीजेंसी अस्पताल ने पौने तीन लाख का इस्टीमेट बनाया
Wed, 16 Mar 2022 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
गलत तरीके से वीगो लगने के कारण अंगूठा और हथेली खोने के मामले में कानपुर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से युवक के इलाज के लिए तीन लाख रुपये का खर्च दिलाने के लिए फाइल चला दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गलत तरीके से वीगो लगने के कारण अंगूठा और हथेली खोने वाले लोहारखेड़ा निवासी अशोक राजपूत के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। वर्तमान में उसका रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहां से पूरे इलाज पर होने वाले खर्च का इस्टीमेट प्रशासन ने मांगा था।
अस्पताल ने करीब पौने तीन लाख रुपये के खर्च का इस्टीमेट बनाकर प्रशासन को सौंपा है। कानपुर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से युवक के इलाज के लिए तीन लाख रुपये का खर्च दिलाने के लिए फाइल चला दी है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि घटना के बाद कल्याणपुर स्थित लकी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।
चूंकि युवक मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखता है और अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसपर इस इलाज का अतिरिक्त आर्थिक बोझ आ गया था। इसी वजह से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।