{"_id":"61e3b73475b0cf2fce750b6a","slug":"kanpur-girl-on-postage-stamp-of-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भारतीय सेना के पोस्टेज स्टांप पर कानपुर की बिटिया, पूरे देश में रोशन किया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भारतीय सेना के पोस्टेज स्टांप पर कानपुर की बिटिया, पूरे देश में रोशन किया नाम
Sun, 16 Jan 2022 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jan 2022 03:56 PM IST
सार
मेजर अदिति मिश्रा ने पूरे देश में कानपुर का नाम रोशन किया है। दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चार पोस्टेज स्टांप जारी किए। अदिति ने 2008 में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कोर्स किया था।
विज्ञापन
भारतीय सेना के पोस्टेज स्टांप पर कानपुर की बिटिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की बेटी मेजर अदिति मिश्रा ने पूरे देश में कानपुर का नाम रोशन किया है। शनिवार को आर्मी डे पर दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चार पोस्टेज स्टांप जारी किए। इनमें से एक स्टांप पर अदिति की तस्वीर है। स्टांप पर वह रायफल से लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए नजर आ रही हैं।
अदिति मौजूदा समय में असम में तैनात हैं। भारतीय सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन मिलने की खुशी में यह स्टांप जारी किया गया। अदिति के पति अंकुर पांडेय सेना में कर्नल पद पर हैं। आर्यनगर में रहने वालीं अदिति की मां रूपीना मिश्रा ने बताया कि अदिति ने 2008 में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कोर्स किया था।
इस दौरान सेना में सीधे प्रवेश मिलता था। इसके बाद उन्होंने लिखित, साक्षात्कार की परीक्षा पास की। फिर उनकी छह महीने की ट्रेनिंग हुई। वो 22 मार्च 2008 को सेना में लेफ्टिनेंट पद पर रिक्रूट हुईं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई वुडबाइन गार्डेनिया से की। इसके बाद स्नातक किया। रूपीना बोलीं, उनके परिवार में कोई भी सेना में नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन अदिति की इच्छा देश सेवा करने की हमेशा से थी। आज उन्होंने ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उनके मुताबिक अगले महीने अदिति का प्रमोशन भी होने वाला है। इसके बाद वो लेफ्टिनेंट कर्नल बन जाएंगीं। अदिति की छोटी बहन अरुणिमा मिश्रा मुंबई में अन्नू कपूर की कंपनी में क्रिएटिव हेड हैं।
उनके पिता किशोर कुमार मिश्रा बिजनेस मैन हैं। जबकि वो खुद आजाद नगर के यशराज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई 2020 को सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया था।