{"_id":"6296220ba04f075d974e3e29","slug":"kanpur-gang-of-thieves-busted-three-including-gangster-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur: चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का माल व नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का माल व नकदी बरामद
Tue, 31 May 2022 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 May 2022 07:42 PM IST
सार
डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पनकी निवासी गैंगस्टर अनमोल चौहान व उसके साथी प्रेम यादव व राजकुमार उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही नौबस्ता व पनकी में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है। पनकी पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी, जेवरात व अन्य चीजें बरामद हुईं। आधा दर्जन से अधिक वारदातों को पिछले एक दो महीने में आरोपियों ने दिया था।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पनकी निवासी गैंगस्टर अनमोल चौहान व उसके साथी प्रेम यादव व राजकुमार उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही नौबस्ता व पनकी में चोरी की थी। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन
अनमोल पर लूट समेत छह, राजकुमार पर हत्या के प्रयास व लूट समेत 12 केस दर्ज हैं। एक बात और सामने आई है कि नौबस्ता में गिरोह ने चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सिर्फ एक मामले में ही मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी पश्चिम ने इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन