फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four died due to diarrhea and pneumonia

Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, डायरिया और निमोनिया ने चार की जान ली

Sat, 04 Jun 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Jun 2022 11:41 PM IST
सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur: Four died due to diarrhea and pneumonia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कानपुर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी की बीमारियां बेकाबू हो रही हैं। शनिवार को हैलट, उर्सला समेत दूसरे अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया और गैस्ट्रोइंटाइटिस के रोगियों की भीड़ रही। शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाने के कारण न्यूरो की बीमारियां बढ़ गई हैं। दो बाल रोगियों की डायरिया और दो की निमोनिया से मौत हो गई।
विज्ञापन


फ्लू के रोगी बढ़ गए हैं। दोपहर ढाई बजे ग्वालटोली और सिविल लाइंस में लोग गर्मी की वजह से चक्कर खाकर गिर गए। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन के कारण रोगियों के गुर्दे फेल हो रहे हैं। हैलट और निजी अस्पतालों में 20 गुर्दा रोगियों को भर्ती किया गया है। गर्मी के कारण इन्हें एक्यूट किडनी इंजरी हो गई है।
विज्ञापन


चकेरी के नानक सिंह की दो साल की बेटी की डायरिया की मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी तरह फजलगंज के कौशलेंद्र के डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई। डायरिया के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे हैलट रेफर किया गया था। वहीं सरसौल के राम सिंह (65) की निमोनिया से मौत हुई। उसका इलाज रामादेवी में चल रहा था। बाद में उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जाजमऊ के अहसान (55) की निमोनिया से मौत हुई। उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल से उर्सला भेजा गया। यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed