फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five patients died due to heart attack and two due to brain attack.

Kanpur: हार्ट अटैक से पांच और ब्रेन अटैक से दो रोगियों की मौत, कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 30 रोगी भर्ती

Wed, 18 Jan 2023 08:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 08:10 AM IST
सार

डॉ. रिचा गिरि का कहना है कि ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से खून का थक्का जम जाता है। इससे हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का खतरा रहता है।

विज्ञापन
Kanpur: Five patients died due to heart attack and two due to brain attack.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर में ठंड में हार्ट और ब्रेन अटैक के रोगी अस्पतालों में लगातार आ रहे हैं। मंगलवार को हार्ट अटैक से पांच और ब्रेन अटैक से दो रोगियों की जान गई। हैलट की इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के तीन रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के रोगी निजी अस्पतालों में भी भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन


कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 30 रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। हैलट ओपीडी में तीन रोगी बेहोशी की हालत में आए। यहां से उन्हें इमरजेंसी भेज दिया गया। ब्रेन अटैक के रोगियों के मस्तिष्क की नस फट जा रही है। इन रोगियों को न्यूरो सर्जरी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि का कहना है कि ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से खून का थक्का जम जाता है। इससे हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का खतरा रहता है। कार्डियोलॉजी में चार रोगी मृतावस्था में लाए गए। एक रोगी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। फजलगंज के रहने वाले जलज (54) और दादानगर के रहने वाले ज्ञानचंद (48) की ब्रेन अटैक से मौत हुई। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनया कृष्णा का कहना है कि लोग ठंड में एहतियात बरतें। उन्होंने तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें, जिससे समय से इलाज मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed