{"_id":"6a550da376a7392ebe08b827","slug":"kanpur-fire-sparked-by-short-circuit-engulfs-scrap-warehouse-fire-brigade-brings-blaze-under-control-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगी आग, कबाड़ गोदाम धू-धूकर जला, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगी आग, कबाड़ गोदाम धू-धूकर जला, दमकल ने पाया काबू
Mon, 13 Jul 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:43 PM IST
सार
कानपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना जूही की है। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूही स्थित कबाड़ गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। प्लास्टिक और पन्नी के चलते आग तेजी से फैली। आग की चपेट में आने से कबाड़ गोदाम के पास बनी झोपड़ी भी जल गई। विनोबानगर निवासी माया यादव के घर के सामने प्लाॅट है।
विज्ञापन
इसमें जूही निवासी मो. आरिफ कबाड़ और परमपुरवा निवासी शेरू बांस का गोदाम बनाए है। गोदाम के पास ही कबाड़ बीनने वाले श्रवण और मीना भी झोपड़ी बनाकर रहते थे। मो. आरिफ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। प्लास्टिक जलने से उठे दम घोंटू धुएं से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। कुछ देर में आग बगल में बने बांस के गोदाम तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सूचना पर फजलगंज, किदवईनगर और मीरपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से श्रवण की झोपड़ी भी जल गई। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।