{"_id":"61f4c9d27c3dc5672159956c","slug":"kanpur-fire-in-sweet-house-two-employees-burnt-alive-one-scorched-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्वीट हाउस में लगी आग, दो कर्मचारी ज़िंदा जले, एक गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्वीट हाउस में लगी आग, दो कर्मचारी ज़िंदा जले, एक गंभीर रूप से झुलसा
Sat, 29 Jan 2022 05:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:48 PM IST
सार
काहू कोठी क्षेत्र में स्थित राजकिशोर स्वीट हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे आग लग गई। दुकान और कारखाने में मौजूद कर्मचारी आग में फंस गए। दो की जलकर मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल कर्मचारी श्यामनाथ व सनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काहू कोठी क्षेत्र में स्थित राजकिशोर स्वीट हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे आग लग गई। दुकान और कारखाने में मौजूद कर्मचारी आग में फंस गए। 5-6 लोग जद्दोजहद कर बाहर निकल पाए जबकि दो की जलकर मौत हो गई। एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल को हैलट में भर्ती कराया है। कलक्टगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक काहू कोठी स्थित एक बिल्डिंग में भूतल पर राज स्वीट हाउस है। पहली मंजिल पर मिठाई का कारखाना बना हुआ है।
विज्ञापन
कारखाने में स्वीट हाउस में काम करने वाले कर्मचारी रात में रुकते हैं। शुक्रवार रात भी 8-10 कर्मचारी कारखाने में ही सो रहे थे। तभी करीब 2:30 बजे आग लग गई। हादसे में हरदोई निवासी श्यामनाथ कश्यप (22), बस्ती निवासी सनी प्रजापति (23) की मौत हो गई जबकि चकेरी के रहने वाले मोहित गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कारखाने में हादसे के वक्त आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद अधिकतर लोग बाहर निकल गए थे। मगर तीन लोग आग की चपेट में आ गए। जिनमे से दो की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए गए हैं।
घायल का इलाज चल रहा है। जांच कर पता किया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी। यह भी देखा जा रहा है कि कारखाना नियमों के आधार पर चल रहा था या अवैध तरीके से। जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।