फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire in roadways bus due to short circuit

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों का सामान जलकर खाक, चालक की सूझबूझ से बची सभी की जान

Wed, 16 Feb 2022 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Feb 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire in roadways bus due to short circuit
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
झकरकटी से लखनऊ के लिए जा रही बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार 15 यात्री बाल-बाल बच गए। आग में सवारियों, चालक व परिचालक का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों और इलाकाई लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 बस में आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ से बस को हाईवे किनारे लगाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्नाव के सफीपुर निवासी चालक रोहित कुमार ने बताया कि कुछ इलेक्ट्रिकल फाल्ट होने से बस से धुआं निकलने लगा जिसके बाद बस को किनारे लगाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


लेकिन बस के अंदर रखा सामान और बस जलकर खाक हो गई। मौके से दमकल को सूचना दी गई और आग पर काबू पाया लिया गया। बस कानपुर से लखनऊ लेकर जा रहें थे, एक उन्नाव व 14 लखनऊ की सवारियां बैठी थीं। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने बस का तकनीकी मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed