फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Case, Preparations were going on to yellow the hands of the only daughter

Kanpur Fire Case: इकलौती बेटी के हाथ पीले करने की चल रही थी तैयारी, भाई बोले- अब कौन बांधेगा राखी

Wed, 15 Feb 2023 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:54 AM IST
सार

मड़ौली अग्निकांड में इकलौती बेटी को खोने का दर्द पिता और भाइयों से चेहरे से दिख रहा है। पिता ने बताया कि इकलौती बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
Kanpur Fire Case, Preparations were going on to yellow the hands of the only daughter
पति शिवम को सांत्वना देतीं शालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में मैथा तहसील की मड़ौली ग्राम पंचायत के चालहा गांव निवासी कृष्ण गोपाल बेटी नेहा के हाथ इसी साल पीले करने की तैयारी में थे। शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। प्रशासन की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान छप्पर में आग लगने से नेहा व उसकी मां प्रमिला की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

दोनों की याद कर परिजन बिलखते रहे। गांव निवासी भांजी कंचन ने बताया कि परिवार में मामी प्रमिला सबसे प्यारी थीं। हर किसी को सम्मान देती थीं। घर आने वाले मेहमान को बिना खाना खाए जाने नहीं देती थीं। मामी के परिवार में इकलौती बेटी नेहा थी। वह भी सबसे मिलनसार थी।
विज्ञापन

शादी की उम्र होने के चलते घर वाले रिश्ता देख रहे थे। पिछले माह कानपुर नगर में एक अच्छा रिश्ता देखा गया था। दोनों परिवारों में शादी को लेकर बात चल रही थी। कंचन के अनुसार मामा कृष्ण गोपाल 2023 में ही बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लेकिन किसी को क्या पता था कि काल का क्रूर चक्र कुछ और ही सोचे बैठा है। प्रशासन की मौजूदगी के बीच झोपड़ी में लगी आग ने मां बेटी को परिजनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया। इससे अच्छा खासा परिवार पूरी तरह से बिखर गया।

नेहा के बड़े भाई शिवम की पत्नी शालिनी ने बताया कि पिछले वर्ष 16 फरवरी को उनकी शादी हुई थी। दो माह का बेटा अभियुक्त है। शालिनी ने बताया कि शादी की पहली वर्षगांठ को लेकर परिवार में तैयारी चल रही थी। इसी बीच घटना से खुशी लापता हो गई। अब जिंदगी भर का गम मिला है।

प्रशासन की कार्रवाई में मासूम भी घायल
शालिनी ने बताया कि जब अधिकारी जेसीबी लेकर घर आए तो उन्होंने सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं दिया। जब वह बेटे अभियुक्त को गोद में लेकर सामान निकालने का प्रयास कर रही थीं। तभी जेसीबी चलाने से एक ईंट बच्चे के सिर में लग गई। इससे उसे चोट आई है।

भाई बोले, अब कौन बांधेगा राखी
घटना के बाद से नेहा का भाई शिवम बार बार अपनी हाथ देख रहा था। रोते हुए शिवम ने कहा कि अब उसको कौन राखी बांधेगा। यह सुन कर पास में खड़ा अंकित भी फफक पड़ा। इसके बाद दोनों भाई आपस में गले लगकर खूब रोए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनको सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed