फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters

Kanpur: शॉर्ट सर्किट से किराना गोदाम में लगी आग, तेल और घी के कनस्तर से होते रहे धमाके, दमकल ने पाया काबू

Thu, 12 Jun 2025 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jun 2025 04:19 PM IST
सार

Kanpur News: चमनगंज के आनंदबाग पार्क के नजदीक थोक व्यापारी के गोदाम और दर्शनपुरवा स्थित नमकीन कंपनी के ऑफिस में आग लग गई।

विज्ञापन
Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चमनगंज में बुधवार देर रात किराना गोदाम में आग लग गई। बेसमेंट में बने गोदाम में रखे माल के पास शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। लपटों ने गोदाम, दुकान और ऊपर बने तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल तक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस, अग्निशमन कर्मियों ने लपटों में फंसे परिवार को बाहर निकाला। मकान में घरेलू सिलिंडर रखे होने से एहतियातन आसपास के घरों को भी खाली करा दिया गया।

विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग से करीब एक करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया। आनंद बाग पार्क के नजदीक सरदार रंजीत सिंह की रंजीत स्टोर नाम से दुकान है। इसके बेसमेंट में किराने का गोदाम है, जहां से कई जिलों के व्यापारियों को माल सप्लाई होता है। उसके ऊपर तीन मंजिला मकान में वह और पत्नी, बेटे टोनी और बंटी के परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब 10:20 बजे अचानक बेसमेंट से पहले धुआं और फिर लपटें निकलने लगीं।

विज्ञापन

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

राहगीरों और पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना
लपटों ने वहां रखे किराने के सामान को अपनी चपेट में लिया तो आग तेजी से फैलने लगी। आग देखते ही लोगों ने शोर मचाया तो ऊपरी मंजिल खाना खाने जा रहे परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई। इसके बाद सभी लोग जान बचाकर नीचे की ओर भागे। आग की वजह से बंटी और टोनी का परिवार फंस गया। चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची चमनगंज पुलिस और कर्नलगंज, किदवईनगर, कैंट, फजलगंज अग्निशमन कर्मियों ने आनन-फानन परिवार को बाहर निकाला।

विज्ञापन

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

तीनों ही मंजिल पर बने रसोईघर में रखे हुए थे सिलिंडर
बीच रास्ते में खड़ी परिवार की कार की चाबी नहीं मिली तो उसे रास्ते से हटाने के लिए फायर कर्मियों ने उसका शीशा तोड़ा और किनारे किया। देर रात 12 बजे तक आग की लपटें पहली मंजिल पर बने कमरे तक पहुंच गई। तीनों ही मंजिल पर बने रसोईघर में सिलिंडर रखे हुए थे। देर रात धमाका होने पर पुलिस ने नजदीक बने घरों को खाली कराया। चमनगंज और आसपास की पुलिस ने घर के नजदीक वाली गली में बैरिकेड लगा दी। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग के ठंडा होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

तेल और घी के कनस्तर से होते रहे धमाके
कानपुर में चमनगंज निवासी सरदार रंजीत सिंह के गोदाम में बुधवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी को बढ़ाने में वहां रखे देशी घी, रिफाइंड और तेल ने सबसे खास भूमिका निभाई। जैसे ही लपटें तेल और घी के कनस्तरों और गत्तों के संपर्क में आईं, एकदम भड़क उठी। तापमान अधिक होने और हवा चलने से लपटें तेजी से फैली।

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

दम घोटू मिर्च के धुएं से लोगों का हाल हुआ बेहाल, निकले आंसू
देखते ही देखते आग ने एक के बाद सभी कनस्तरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज आवाज के साथ कनस्तर में धमाके होने लगे। इससे चिंगारियां और तेजी से दूर तक फैलने लगीं। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। अंदर रखे मिर्च आदि मसालों के धुएं ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। लोगों ने मुंह पर गीले कपड़े लपेट कर राहत महसूस की।

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

क्षेत्र की बिजली बंद कराई
रंजीत का किराना गोदाम करीब 550 वर्ग गज में बना हुआ है। उनकी किनारे की बिल्डिंग है। आग लगने की वजह से लपटें तेजी से नजदीक से निकले बिजली के तार की तरफ भी बढ़ने लगी। एहतियातन लोगों ने केसा फोन कर सप्लाई बंद करा दी। लाइट जाने से मोहल्ले के लोग छतों और गलियों में आ गए। आग व धमाकों के चलते पुलिस ने आसपास के लोगों से घर खाली कर देने और मकान से दूर हो जाने को कहा। व्यापारी नेताओं ने पुलिस और अग्निशमन विभाग से बचाव कार्य के संबंध में जानकारी जुटाई।

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

बुझने के बाद पहली मंजिल पर हुआ धमाका
आग को जब दमकल कर्मियों ने काबू कर लिया और वह इमारत को ठंडा करने के लिए पानी डाल रहे थे। तभी अचानक पहली मंजिल पर धमाका हुआ। इसके बाद वहां आग कितनी बची और किस चीज में धमाका हुआ, यह जानने के लिए दमकलकर्मी सीढ़ी लगा कर अंदर गए। जांच करने के बाद एसी में धमाका होने की बात सामने आई।

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

जिम और नमकीन की दुकान में लगी आग
वहीं, दर्शनपुरवा स्थित नमकीन कंपनी के ऑफिस में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की जानकारी होने पर बिल्डिंग में संचालित जिम में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। हालांकि की इस बीच दमकल के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

Kanpur Fire broke out in grocery warehouse due to short circuit explosions happen from oil and ghee canisters
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर पा लिया काबू
संतनगर चौराहा स्थित केनरा बैंक वाली की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में प्रीनीति फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है। इसके मालिक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो धुआं निकलता दिखा। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर दी गई। बिल्डिंग में आग की सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। हालांकि इससे पहले ही कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed