{"_id":"672674e24e5cceb66f026cd3","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-a-shop-in-birhana-road-medicine-market-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिरहाना रोड दवा मार्केट में दुकान में लगी आग, फंसे छह लोगों को रेस्क्यू कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिरहाना रोड दवा मार्केट में दुकान में लगी आग, फंसे छह लोगों को रेस्क्यू कर निकाला
Sun, 03 Nov 2024 12:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:22 AM IST
सार
शाॅर्ट सर्किट से दवा मार्केट में दुकान में आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिरहाना रोड दवा बाजार में शनिवार दोपहर दवा की एक दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। मकान में रहने वाले छह लोग फंस गए। आग की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। बिरहाना रोड दवा मार्केट में विकास गुप्ता की शिवा फार्मा के नाम से दवा की दुकान है। शनिवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गई और परिवार के छह लोग राजेश गुप्ता, उनकी पत्नी मंबू, धर्मेश गुप्ता, उनकी पत्नी पुष्पांगी और बेटा यश फंस गए।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से परिवार के लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। सीएफओ का कहना है कि शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी थी। आग से नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। वहीं, कारोबारी ने लाखों के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से परिवार के लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। सीएफओ का कहना है कि शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी थी। आग से नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। वहीं, कारोबारी ने लाखों के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन