{"_id":"6278087e779b897c9673b5db","slug":"kanpur-fire-breaks-out-in-closed-ink-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बंद पड़ी इंक फैक्टरी में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बंद पड़ी इंक फैक्टरी में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू
Sun, 08 May 2022 11:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 May 2022 11:47 PM IST
सार
इंक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचीं छह दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम बंद पड़ी इंक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रमों के तेज धमाकों के साथ फटने से इलाका दहल गया। सूचना पर पहुंचीं छह दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सर्वोदय नगर निवासी दिनेश गुप्ता की इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर पांच में उनकी फैक्टरी थी, जो दो सालों से बंद थी। केमिकल के कई ड्रम रखे थे, जिनकी देखरेख के लिए एक गार्ड को रखा हुआ है। रविवार शाम फैक्टरी के पीछे के हिस्से में आग लगी। धुआं उठता देख गार्ड को आग लगने का पता चला।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। केमिकल के ड्रमों में तेज धमाकों से आग की लपटें और विकराल हो गईं। मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन