{"_id":"6a2aab7118c4a2ee81041e54","slug":"kanpur-fir-against-hotel-operator-for-misdeeds-receptionist-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: एसी चलवाने के बहाने कमरे में बुलाकर रिसेप्शनिस्ट से दुष्कर्म, सैन्यकर्मी होटल संचालक पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: एसी चलवाने के बहाने कमरे में बुलाकर रिसेप्शनिस्ट से दुष्कर्म, सैन्यकर्मी होटल संचालक पर FIR
Sat, 13 Jun 2026 05:47 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:47 PM IST
सार
Kanpur News: युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बिठूर थानाक्षेत्र की है। होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिठूर थानाक्षेत्र के सिंहपुर स्थित एक होटल में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट ने सैन्यकर्मी होटल संचालक पर एसी चलवाने के बहाने कमरे में दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कल्याणपुर निवासी 24 वर्षीय युवती सिंहपुर स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है। युवती ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर चौबेपुर के जोरावर निवासी होटल संचालक और सैन्यकर्मी युवराज सिंह ने उन्हें एसी चलवाने के बहाने एक कमरे में बुलाया। आरोप है कि वहां उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद उन्होंने बिठूर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि आरोपी सेना में तैनात है।
विज्ञापन
मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ पीड़ित युवती समेत होटल स्टॉफ से भी पूछताछ और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।