{"_id":"6249e666a1fdde6875006480","slug":"kanpur-fight-in-election-debate-fir-on-vijay-kapoor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चुनावी चर्चा में मारपीट, विजय कपूर पर एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चुनावी चर्चा में मारपीट, विजय कपूर पर एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
सार
होली मिलन समारोह में चुनाव संबंधी चर्चा में व्यापारी भरत रस्तोगी ने चुनाव लड़ने की मंशा जताई। भरत ने आरोप लगाया कि विजय कपूर जिसे चाहते हैं, वही चुनाव लड़ेगा। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। भरत मंच तक पहुंचे तो विजय कपूर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। यह देख उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी भरत को पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में साइकिल एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में रविवार को चुनावी चर्चा के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि एसोसिएशन के संरक्षक विजय कपूर और उनके सुरक्षाकर्मियों ने एक व्यापारी से मारपीट कर दी। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विजय नगर स्थित रघुशीला गेस्टहाउस में साइकिल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह चल रहा था। इस बीच चुनाव संबंधी चर्चा होने लगी तो व्यापारी भरत रस्तोगी ने चुनाव लड़ने की मंशा जताई। भरत ने आरोप लगाया कि विजय कपूर जिसे चाहते हैं, वही चुनाव लड़ेगा। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
भरत मंच तक पहुंचे तो विजय कपूर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। यह देख उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी भरत को पीट दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है। फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि भरत की तहरीर पर विजय कपूर के साथ उनके सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट, धमकी और गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोप झूठे, घटना के पीछे साजिश: विजय कपूर
विजय कपूर कहा, न मैं भरत रस्तोगी को जानता हूं और न ही इस नाम का कोई शख्स हमारे एसोसिएशन का सदस्य है। इसके बावजूद वह मंच पर आकर मेरे साथ बदतमीजी करते हुए गालीगलौज करने लगा। इस पर मेरे सुरक्षाकर्मियों ने उसे नीचे उतार दिया। उसके सभी आरोप झूठे हैं। यह पूरा घटनाक्रम साजिश के तहत किया गया है। जैसे ही उस आदमी को वहां से हटाया गया, उसी दौरान फजलगंज थाने में क्षेत्र के विधायक मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गए। इससे साफ है कि सबकुछ पूरी योजना के साथ किया गया।