फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Female teacher dies in bathroom due to gas geyser

Kanpur: गैस गीजर से बाथरूम में महिला टीचर की मौत, तीन महीने पहले मिली थी नौकरी

Mon, 19 Feb 2024 04:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Feb 2024 04:21 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में गैस गीजर से महिला टीचर की मौत की खबर सामने आई है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Female teacher dies in bathroom due to gas geyser
अमिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गैस गीजर से एक महिला टीचर की मौत हो गई। तीन महीने पहले ही उसका चयन बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ था। युवती चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आई थी। शादी समारोह के बाद घर लौटी और बाथरूम में नहाने के दौरान गैस गीजर लीकेज होने से बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद महिला टीचर ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रावतपुर क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास निवासी संतोष यादव का ट्रक बॉडी का कारखाना है। संतोष ने बताया कि उनकी बेटी अमिता यादव (26) का तीन महीने पहले बिहार की शिक्षक भर्ती में चयन हुआ था। अमिता उन्नाव रघुवीर खेड़ा में रहने वाली चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आई थी।

विज्ञापन

उन्नाव से शादी से घर लौटने के बाद 16 फरवरी की शाम नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन बाहर नहीं निकली। काफी देर तक बाथरूम से कोई आवाज नहीं आने पर मां ललिता ने आवाज दी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने अमिता के पिता संतोष और भाई अमन को जानकारी दी। परिवार के लोग घबरा गए और तरवाजा तोड़ा तो अमिता बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर रात शिक्षिका अमिता ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed