फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Father-in-law accused of rape, tried to rape, made video

कानपुर: बहू का आरोप ससुर ने किया रेप का प्रयास, वीडियो बना ससुरालियों को दिखाया तो मारपीट कर निकाला

Thu, 31 Dec 2020 11:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Father-in-law accused of rape, tried to rape, made video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कानपुर में बर्रा निवासी महिला ने बस्ती के वाल्टरगंज निवासी अपने ससुर पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अपने ससुरालियों से की तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंची महिला ने ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बर्रा निवासी प्राइवेटकर्मी ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2007 में बस्ती के वाल्टरगंज निवासी मुंबई में काम करने वाले युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में कम रकम लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद उसके पति सास और मझली ननद संग मुंबई ले कर चले गया।
विज्ञापन


 

जहां उनका किसी गैर महिला के साथ संबंध था। विरोध पर अक्सर मारपीट करते थे। इस दौरान उसके एक बेटी को भी जन्म दिया।  बेटी के पैदा होने पर पति सास और ननद उसे वापस वाल्टगंज, बस्ती गांव छोड़ गए। जहां अक्सर ससुर उसके बुरी नियत से दबोच लेते थे। पहले तो उसने पिता समझ कर उनकी आदतों का नजरअंदाज किया।

इस दौरान कई बार ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के बाद भी ससुरालियों ने जब उसकी बात नही मानी तो उसने अपने ससुर का मोबाइल से वीडियो बना ली। पति और ससुरालियों को दिखाया तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

जैसे तैसे वह वापस बर्रा स्थित ससुराल पहुंची। जहां आपबीती परिजनों से बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर, पति, सास व तीनों ननदों के के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed