फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: father hanged himself, brother filed a report on six including sister

कानपुर: बेज्जती से शर्मसार पिता ने लगाया था मौत को गले, भाई ने बहन समेत छह पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Sep 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: father hanged himself, brother filed a report on six including sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
बेटी अपने पिता के लिए परी से कम नहीं होती, लेकिन जब वहीं अपने पिता के अरमानों और सामाजिक प्रतिष्ठा को कुचलते हुए निकल जाए तो उस पिता का दिल बैठ जाता है। फिर उसे मरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं दिखाई देता। कुछ ऐसा ही मामला बर्रा थाना क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन


जहां बेटी के एक गलत फैसले से छह दिन से घुट घुट कर जी रहे ट्रक चालक पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मृतक के बेटे ने बहन समेत छह लोगों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने बताया कि 10 सितंबर को हमीरपुर के इंगौठा निवासी मनीष द्विवेदी उनकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया था।
विज्ञापन


 

इस संबंध में पिता ने मनीष के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मनीष भरूआ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बहन उसका प्रेमी मनीष, मनीष की मां व तीन अन्य लोग अक्सर पिता से मिलकर मुकदमा वापस लेेने का दबाव बना रहे थे।

इस पर उनके पिता बहन को वापस घर बुलाने के लिए उसकी सारी शर्तें मानते हुए शादी के लिए भी राजी हो गए। इसके बाद भी मनीष और उसके परिजन बहन को भेजने को राजी नहीं थे। आए दिन गाली गलौज करने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके चलते पिता काफी डिप्रेशन में रहने लगे थे।

मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक प्रतिष्ठा खोता देख उनके पिता ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर उसकी बहन, मनीष, मनीष की मां व तीन अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, गाली गलौज, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed