{"_id":"5ffad90224edec56385f1e1e","slug":"kanpur-farmer-dies-due-to-electrocution-due-to-barbed-wire-lying-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खेत में पड़े कटीले तार की चपेट में आकर करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खेत में पड़े कटीले तार की चपेट में आकर करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 10 Jan 2021 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के मिघनी पुरवा गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान की कटीले तार में उतरे करंट से मौत हो गई। किसानों ने पशुओं से फसल बचाने के लिए खेतों में कटीले तार लगा रखें हैं। आशंका है कि किसी किसान ने तार में करंट दौड़ा दिया था।
विज्ञापन
शनिवार रात में गांव का किसान अरविन्द उर्फ नन्हू (40) खेत की सिंचाई करने गए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने खेत में लगाए गए कटीले तार में करंट दौड़ा दिया था। रात मे अरविंद अपनी खेत की ओर गए और करंट की चपेट में आ गए। उनकी खेत में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह 3 बजे तक खेत से नहीं लौटे तो परिवार के लोगो ने खोजना शुरू कर दिया। जब खेत में पहुंचे तो अरविंद मेड़ किनारे मृत पाए गए। सूचना पर सुबह पुलिस गांव पहुंच गई है। गांव के लोग हंगामा कर रहे हैं तथा करंट लगाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कटीले तार मे करंट दौड़ाने वाला किसान घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन