फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Farmer died due to fire

कानपुर: खलिहान में लगी आग, बुझाने के दौरान किसान की मौत

Thu, 07 Apr 2022 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 09:05 PM IST
सार

लाही के ढेर से आग की लपटे उठती देख रामकृष्ण पेड़ की टहनी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तभी वह चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले किसान की पत्नी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Kanpur: Farmer died due to fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरसौल के नर्वल कस्बा में खलिहान में रखी लाही के ढेर में लगी आग की चपेट में आने से रामकृष्ण यादव उर्फ कल्लू (65) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अकेले ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


तब तक खलिहान में रखा लाही जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम नर्वल व तहसीलदार ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। रामकृष्ण यादव उर्फ कल्लू गुरुवार सुबह रमसलवा गांव के आगे महुआ के बाग की साफ सफाई करने गए थे।
विज्ञापन


बाग के किनारे ही सुशील कुमार यादव की लाही की पकी फसल का ढेर लगा हुआ था। लाही के ढेर से आग की लपटे उठती देख रामकृष्ण पेड़ की टहनी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तभी वह चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले किसान की पत्नी की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त वह घर पर लगे इंजन की चपेट में आ गई थी। मृतक के तीन विवाहित बेटे हैं। बुजुर्ग की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed