{"_id":"624f044f3f2866138e70759d","slug":"kanpur-farmer-died-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खलिहान में लगी आग, बुझाने के दौरान किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खलिहान में लगी आग, बुझाने के दौरान किसान की मौत
Thu, 07 Apr 2022 09:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:05 PM IST
सार
लाही के ढेर से आग की लपटे उठती देख रामकृष्ण पेड़ की टहनी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तभी वह चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले किसान की पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरसौल के नर्वल कस्बा में खलिहान में रखी लाही के ढेर में लगी आग की चपेट में आने से रामकृष्ण यादव उर्फ कल्लू (65) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अकेले ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
तब तक खलिहान में रखा लाही जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम नर्वल व तहसीलदार ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। रामकृष्ण यादव उर्फ कल्लू गुरुवार सुबह रमसलवा गांव के आगे महुआ के बाग की साफ सफाई करने गए थे।
विज्ञापन
बाग के किनारे ही सुशील कुमार यादव की लाही की पकी फसल का ढेर लगा हुआ था। लाही के ढेर से आग की लपटे उठती देख रामकृष्ण पेड़ की टहनी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तभी वह चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले किसान की पत्नी की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त वह घर पर लगे इंजन की चपेट में आ गई थी। मृतक के तीन विवाहित बेटे हैं। बुजुर्ग की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन