फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection

Kanpur: रंगदारी मांगने वाले का चेहरा उजागर, 50 की जगह 10 लाख मांगे, पुलिस की सुरक्षा में बिल्हौर गया कारोबारी

Sat, 14 Jun 2025 06:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jun 2025 06:53 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर के सराफा कारोबारी पर फायर कर 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में बदमाश को चेहरा सामने आ गया है। कारोबारी का पीछा करने के दौरान उसने अपना हेलमेट उतारा था।

विज्ञापन
Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
बिल्हौर में सेठ अनिल कुमार गुप्ता संग मौजूद पुलिस सुरक्षा कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने वाले का चेहरा सामने आ गया है। कारोबारी का पीछा करते समय उसका चेहरा शिवराजपुर के नेवादा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने जब पूरी सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो एक जगह बाइक सवार बदमाश प्लाजा पर खड़ा दिख गया।

विज्ञापन

कारोबारी का पीछा करने के दौरान उसने अपना हेलमेट उतारा था। पुलिस अब चेहरे के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। गोविंदनगर के क्यू-ब्लाक निवासी सराफा कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता की बिल्हौर में सेठ रामकुमार गुप्ता ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं।

विज्ञापन

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

टोल प्लाजा में हेलमेट उतारने की फुटेज मिली
रविवार रात रात 9:30 बजे बिल्हौर से लौटते समय पीछा करके आए बाइक सवारों ने उनपर गोली चला दी। इसके बाद कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस जांच में बदमाशों के शिवराजपुर टोल प्लाजा में हेलमेट उतारने की फुटेज मिली। हेलमेट उतारने की वजह से बदमाश का चेहरा दिख गया।

विज्ञापन

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

कहा था- कम से कम 10 लाख चाहिए
उधर, बेखौफ लुटेरों ने गुरुवार को भी फोन कर पीड़ित को धमकाया और रंगदारी मांगी। कारोबारी ने कहा कि सिर्फ 5.5 लाख रुपये ही दे पाएंगे। इस पर बदमाशों ने कम से कम दस लाख रुपये का जुगाड़ करने को कहा। कारोबारी ने असमर्थता जताई, तो बदमाश ने फोन काटकर स्विच ऑफ कर दिया।

विज्ञापन

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

लगातार प्रयास कर ही हैं टीमें
जिन दो मोबाइल नंबरों से काल की गई, उसमें एक उन्नाव की रिपेयरिंग दुकान से चोरी हुआ था। वहीं, दूसरा ओडिशा के रहने वाले मेट्रो कर्मी की आईडी पर लिया गया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं।

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

सुरक्षा घेरे में बिल्हौर गया कारोबारी
सराफा कारोबारी अनिल शुक्रवार को पुलिस के सुरक्षा घेरे में बिल्हौर स्थित दुकान पहुंचे। दिनभर दुकान में बैठे और उन दौरान ग्राहकों का भी आना-जाना रहा। साथ आए पुलिस कर्मी ग्राहकों पर नजर बनाए रहे। सादे कपड़ों में दुकान के आसपास भी पुलिस मुस्तैद रही।

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

पुलिस सुरक्षा में पांचवें दिन दुकान पर पहुंचे सेठ अनिल गुप्ता
वहीं, मामले में अभी तक आरोपी की धरपकड़ न होने से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं में भारी रोष है। वहीं घटना के पांचवें दिन अनिल गुप्ता पुलिस सुरक्षा में अपनी दुकान पर आए और कामकाज देखा। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द धमकी देने रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने वालों की धरपकड़ की मांग की है।

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी के जरिए हो रही है जांच
शुक्रवार को अनिल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू गोविंद नगर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए पुलिस सुरक्षाकर्मी संग दुकान पर पहुंचे। उनके साथ एक उप निरीक्षक और दो सिपाही भी आए और उक्त पुलिस कर्मियों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जून 7 और 8 का पूरा डाटा भी अपने पेन ड्राइव में लिया है।

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
बिल्हौर कोतवाली - फोटो : amar ujala

अभी तक नहीं हो सकी है आरोपी की गिरफ्तारी
सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की पहचान के लिए फुटेज को प्रयोगशाला भेजा है।  अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गोविंद नगर थानाध्यक्ष लगातार उनके संपर्क में है और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Kanpur Extortionists face exposed demanded 10 lakhs instead of 50 businessman went under police protection
सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का मामला - फोटो : amar ujala

तीन बार बदमाश मांग चुके हैं रंगदारी
उन्होंने बताया कि अभी तक तीन बार बदमाशों द्वारा उनसे रंगदारी मांगी गई है। अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक हमले पर और बदमाश उनके पीछे शिवराजपुर के नेवादा टोल से पीछा कर रहे थे, इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में हुई है और उन्होंने घर के सामने उन पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed