फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Encounter Vikas Dubey bodyguard Prabhat Mishra shot in lag during an encounter

Kanpur Encounter Update: कुख्यात विकास दुबे को उज्जैन महाकाल मंदिर से पकड़ा गया

Thu, 09 Jul 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey bodyguard Prabhat Mishra shot in lag during an encounter
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे के गिरफ्तार होने के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ की एक टीम उसके गांव पहुंची। साथ ही एक विशेष फॉरेंसिक टीम भी उसके घर व आसपास के इलाकों में पहुंचकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार सुबह को विकास के दो और साथी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। फरीदाबाद में विकास दुबे की मदद करने वाला अपराधी प्रभात मिश्रा गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आईजी रेंज कानपुर ने बताया कि फरीदाबाद में विकास को छिपने में तीन लोगों ने मदद की थी, जिन्हें कल गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रभात भी उनमें से एक था।  प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे  दोनों पर 50 हजार का इनाम था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को यूपी पुलिस के हवाले किया जाना था। 

इसी के लिए उसे फरीदाबाद से कानपुर लाया जा रहा था। आईजी रेंज कानपुर ने बताया कि प्रभात ने रास्ते में ही पुलिस के चकमा देकर भागने की कोशिश की जिसके कारण उसका एनकाउंटर किया गया। 
 

एनकाउंटर में बऊआ दुबे भी ढेर
वहीं एक अन्य एनकाउंटर में विकास का साथी बऊआ दुबे भी मारा गया है। पुलिस ने इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में उसका एनकाउंटर किया। बऊआ दुबे अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक एक स्विफ्ट डिजायर कार को लूटकर भागने के प्रयास में था। 

इसी दौरान कचौरा रोड पर पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें बऊआ दुबे मारा गया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। बऊआ के पास से पुलिस को पिस्टल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed