{"_id":"5efec23183c1ea004532ca02","slug":"kanpur-encounter-history-sheeter-vikas-dubey-connection-with-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के फर्रुखाबाद से जुड़े हैं तार, जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ी, उन्नाव में भी हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के फर्रुखाबाद से जुड़े हैं तार, जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ी, उन्नाव में भी हाई अलर्ट
Fri, 03 Jul 2020 11:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद और उन्नाव में हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के तार फर्रुखाबाद जिले से जुड़े हैं। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा में विकास दुबे की रिश्तेदारी है। इसके अलावा वह कुछ वर्ष विधायक के चुनाव में भी यहां डेरा डाले रहा था। इसके चलते विकास दुबे के जनपद में आकर शरण लेने की आशंका है। फर्रुखाबाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जनपद की सभी सीमाओं पर फोर्स तैनात किया गया है। काली नदी पुल पर भी फोर्स तैनात है।
उन्नाव में भी हाई अलर्ट
कानपुर एनकाउंटर की घटना के बाद बाॉर्डर का नजदीकी जिला उन्नाव को भी हाई अलर्ट किया गया है। एसपी रोहन पी कनय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में रात से ही पुलिसकर्मियों ने असलहों से लैस होकर वाहन चेकिंग शुरू की। पुलिस को आशंका है कि बदमाश भागने या छिपने के लिए उन्नाव की शरण ले सकते हैं। सर्वाधिक अलर्ट सफीपुर, माखी फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ, सदर कोतवाली व गांगाघाट के अलावा हाईवे के थानों में है।