{"_id":"66dc8efa56a6ee888406eed5","slug":"kanpur-e-malkhana-started-in-cantonment-police-station-now-details-of-goods-will-be-available-with-one-click-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छावनी थाने में ई-मालखाना शुरू, अब एक क्लिक पर मिलेगी सामान की डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छावनी थाने में ई-मालखाना शुरू, अब एक क्लिक पर मिलेगी सामान की डिटेल
Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
सार
Kanpur News: छावनी थाने में ई-मालखाना का शुभारंभ किया गया है। अब एक क्लिक पर सामान की डिटेल मिलेगी। जल्द ही शहर के दूसरे थानों में भी ये व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
ई-मालखाना का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छावनी थाने में शनिवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ई-मालखाना का शुभारंभ किया। अब एक क्लिक में अधिकारियों को मालखाने में मौजूद मुकदमों से संबंधित माल की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब मालखाने में रखे माल को ढूंढने में आसानी होगी। माल का एक क्यूआर कोड और विशिष्ट आईडी नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसको स्कैन करने पर माल का पूरा ब्योरा जैसे केस नंबर, धारा, दाखिलकर्ता का नाम, माल का विवरण, माल के रखे जाने का रैक क्रमांक, माल की लोकेशन आदि को देखा जा सकता है। क्यूआर कोड से माल को व्यवस्थित किया गया है। सभी अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारी तक की लॉगिन आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके माध्यम से वह एक बार क्लिक कर माल की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। जल्द ही शहर के दूसरे थानों में भी ये व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय व अपराध विपिन कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था हरीश चंदर, डीसीपी अपराध व मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी लखन सिंह यादव, एसीपी कैंट अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन