फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: E-Malkhana started in Cantonment police station, now details of goods will be available with one click

Kanpur: छावनी थाने में ई-मालखाना शुरू, अब एक क्लिक पर मिलेगी सामान की डिटेल

Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
सार

Kanpur News: छावनी थाने में ई-मालखाना का शुभारंभ किया गया है। अब एक क्लिक पर सामान की डिटेल मिलेगी। जल्द ही शहर के दूसरे थानों में भी ये व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: E-Malkhana started in Cantonment police station, now details of goods will be available with one click
ई-मालखाना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी थाने में शनिवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ई-मालखाना का शुभारंभ किया। अब एक क्लिक में अधिकारियों को मालखाने में मौजूद मुकदमों से संबंधित माल की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब मालखाने में रखे माल को ढूंढने में आसानी होगी। माल का एक क्यूआर कोड और विशिष्ट आईडी नंबर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसको स्कैन करने पर माल का पूरा ब्योरा जैसे केस नंबर, धारा, दाखिलकर्ता का नाम, माल का विवरण, माल के रखे जाने का रैक क्रमांक, माल की लोकेशन आदि को देखा जा सकता है। क्यूआर कोड से माल को व्यवस्थित किया गया है। सभी अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारी तक की लॉगिन आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से वह एक बार क्लिक कर माल की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। जल्द ही शहर के दूसरे थानों में भी ये व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय व अपराध विपिन कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था हरीश चंदर, डीसीपी अपराध व मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी लखन सिंह यादव, एसीपी कैंट अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed