{"_id":"670fe9cd311c768ac308f1ad","slug":"kanpur-drunk-senior-doctor-misbehaved-with-junior-doctors-in-ursula-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे में धुत सीनियर डॉक्टर ने उर्सला में जूनियर डॉक्टरों से किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे में धुत सीनियर डॉक्टर ने उर्सला में जूनियर डॉक्टरों से किया दुर्व्यवहार
Wed, 16 Oct 2024 10:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
Kanpur News: उर्सला में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। सीनियर डॉक्टर पर नशे में धुत होकर जूनियर डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्सला में फिर सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि बाल रोग विभाग के सीनियर डॉक्टर ने नशे की हालत में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विवाद बढ़ता देख उर्सला के निदेशक ने आरोपी डॉक्टर को सीएमओ कार्यालय भेज दिया। उर्सला निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि डॉ. ऐश्वर्य अधौलिया सीएमओ कार्यालय से उर्सला अस्पताल में संबद्ध किए गए थे।
विज्ञापन
कुछ समय पहले मरीजों व उनके तीमारदारों ने डॉ. ऐश्वर्य पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। तब डॉक्टर ने माफी मांग ली थी। हालांकि इस बार डीएनबी छात्रों ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की। ओपीडी में भी शराब की बोतल साथ लेकर बैठने को लेकर महिला सहकर्मियों और स्टाफ ने नाराजगी जताई जिसके बाद उन्हें उर्सला से बाहर कर दिया गया है। साथ ही सीएमओ से भी मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन