फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Double Murder, The main conspirator was implicated in the arrest warrant, the army handed over the police on the third day

Kanpur Double Murder: मुख्य साजिशकर्ता के अरेस्ट वारंट को लेकर फंसा था पेंच, तीसरे दिन सेना ने पुलिस को सौंपा

Sun, 10 Jul 2022 12:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 12:29 AM IST
सार

कानपुर में बर्रा-2 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में दंपती हत्याकांड के मामले में मुख्य साजिशकर्ता राहुल उत्तम को सेना ने तीसरे दिन पुलिस का सौंपा। दरअसल, अरेस्ट वारंट को लेकर पेंच फंस गया था, जिसकी प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई।

विज्ञापन
Kanpur Double Murder, The main conspirator was implicated in the arrest warrant, the army handed over the police on the third day
कानपुर दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा दो में मंगलवार देर रात हुई पति-पत्नी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता राहुल उत्तम को तीसरे दिन मुंबई स्थित आर्मी बेस के अधिकारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। अरेस्ट वारंट कोर्ट में दाखिल कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर कस्टडी में ले लिया गया है। पुलिस उसे लेकर रविवार रात तक शहर पहुंच सकती है। यहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राजदेवी (55) की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, उनकी गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा और उसके प्रेमी रोहित उत्तम ने संपत्ति के लालच में उनकी हत्या की है। यह पूरी साजिश गोवा में मिलिट्री इंटेलीजेंस में तैनात राहुल ने रची थी। कोमल के रोहित के भाई राहुल से भी प्रेम संबंध होने का खुलासा हुआ था। राहुल का बेस कार्यालय मुंबई में है।

विज्ञापन

बर्रा थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि बुधवार को हत्याकांड के खुलासे के बाद सह विवेचक नौबस्ता थाने के एसएसआई जमाल अहमद, जनता नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार और हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार मुंबई रवाना हो गए थे।  वहां पर सेना के अधिकारियों ने बिना अरेस्ट वारंट आरोपी को हैंडओवर करने से मना कर दिया था।

इसके बाद शुक्रवार शाम सात बजे यहां से अरेस्ट वारंट मेल किया गया। तब शनिवार को पूरी प्रक्रिया हो पाई। अब यहां की पुलिस मुंबई पुलिस की मदद से ट्रेन में रिजर्वेशन, हवाई जहाज की टिकट या सड़क मार्ग से लाने के लिए गाड़ी की तलाश में जुटी है।

मुख्य विवेचक की लापरवाही से परेशान हुई पुलिस टीम
कानूनी दांवपेंच और मुख्य विवेचक की लापरवाही के चलते मुंबई गई पुलिस टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता राहुल की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार देर शाम न्यायालय ने गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। इससे पहले ही मुख्य विवेचक कोर्ट से थाने चले आए थे।

विज्ञापन

अधिकारियों की फटकार के बाद शुक्रवार को उन्होंने वारंट रिसीव किया। इसके बाद बर्रा थाना प्रभारी ने अरेस्ट वारंट मुंबई में सैन्य अधिकारियों को मेल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मुंबई कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed