{"_id":"6a132a854fc74e582e0a2244","slug":"kanpur-double-murder-father-and-son-stabbed-to-death-one-injured-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: बाइक की मामूली टक्कर खूनी संघर्ष में बदली, पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: बाइक की मामूली टक्कर खूनी संघर्ष में बदली, पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, एक घायल
Sun, 24 May 2026 11:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 24 May 2026 11:41 PM IST
सार
Kanpur News: नौबस्ता में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। बाइक भिड़ने के बाद पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घायल युवक से घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशोदानगर बाईपास पर विराटनगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक टकराने के विवाद में बाइक सवार डिलीवरी बॉय व उसके दो साथियों ने मिलकर दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर मदद को पहुंची भीड़ ने डिलीवरी बॉय को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दोनों साथी भाग निकले।
विज्ञापन
दुस्साहसिक वारदात की सूचना पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अस्पताल में घायल और उसकी मां से पूछताछ की। चकेरी मोड़ पर रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (60) बेटों शिवम (25) और सत्यम के साथ किदवईनगर मार्बल मार्केट में कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार शाम तीनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर चौराहे के पास उनकी बाइक की पास से गुजर रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता, पुत्रों पर हेलमेट से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चाकू निकालकर पिता-पुत्रों पर ताबड़तोड़ वार किए। शिवनारायण, शिवम व सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों को हैलट पहुंचाया जहां डॉक्टर ने शिवनारायण और छोटे बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज किया जा रहा है। वारदात की जानकारी जैसे ही घर में बुजुर्ग शिवनारायण की पत्नी सुधा को पता चली तो वह बेहोश हो गईं। पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल, एडीसीपी योगेश कुमार ने सत्यम से घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने बताया पकड़ा गया युवक मूलरूप से कानपुर देहात के छबैया का रहने वाला शिवा वर्मा है। वह श्यामनगर में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।