{"_id":"61fcb4b240ac884dc95b37da","slug":"kanpur-dna-samples-taken-for-8-suspects-in-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 संदिग्धों के लिए गए डीएनए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 संदिग्धों के लिए गए डीएनए सैंपल
Fri, 04 Feb 2022 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:54 PM IST
सार
ककवन के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। अक्तूबर में जब वह गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद लेखपाल रंजीत व गांव निवासी करन के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
16 साल की नाबालिग के साथ रेप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ककवन के एक गांव में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ और संदिग्ध लोगों के डीएनए सैंपल करवाए हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके पहले किशोरी के पिता व जेल में बंद दोनों आरोपियों के भी सैंपल भेजे जा चुके हैं।
अब तक कुल 11 सैंपल भेजे गए हैं। जब इन सभी की जांच रिपोर्ट आएगी तो स्पष्ट हो जाएगा कि दुष्कर्म किसने किया था। अज्ञात आरोपियों के बारे में पुलिस की तफ्तीश जारी है। ककवन के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
अक्तूबर में जब वह गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद लेखपाल रंजीत व गांव निवासी करन के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
दिसंबर महीने में जब प्रसव हुआ तो पीड़िता की मौत हो गई जबकि नवजात मृत ही पैदा हुआ। तब पुलिस ने करन और लेखपाल को जेल भेजा था। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में आठ और संदिग्ध सामने आए।
इसलिए उनके भी डीएनए सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा गया है। जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।