फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Diwali will be celebrated on the doors of Hindus in Muslim area

कानपुर: मुस्लिम क्षेत्र में हिंदुओं की चौखटों पर मनेगी दिवाली, जलेंगे सौहार्द्र के दीपक

Thu, 04 Nov 2021 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Nov 2021 02:42 PM IST
सार

मुस्लिम बहुल इलाकों में बेची गई हिंदुओं की पुरानी चौखटें हैं। सांप्रदायिक दंगों के बाद हिंदू-मुस्लिम अलग-अलग मुहल्लों में रहने लगे। समूह में रहने की सुरक्षात्मक सोच से पुरखों की देहरियां छूट गईं लेकिन उन चौखटों पर दीये जलें, इसका ख्याल मुस्लिम समाज के लोग आज भी रखते हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Diwali will be celebrated on the doors of Hindus in Muslim area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली पर मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदुओं के पुरखों की चौखट पर दीये जलेंगे। मुस्लिम समाज के लोग भी इसमें शामिल होंगे। पिछले साल कोरोना की वजह से रस्म अदायगी हुई थी। इस बार इसे जोश-ओ-खरोश से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुस्लिम बहुल इलाकों में बेची गई हिंदुओं की पुरानी चौखटें हैं। सांप्रदायिक दंगों के बाद हिंदू-मुस्लिम अलग-अलग मुहल्लों में रहने लगे। समूह में रहने की सुरक्षात्मक सोच से पुरखों की देहरियां छूट गईं लेकिन उन चौखटों पर दीये जलें, इसका ख्याल मुस्लिम समाज के लोग आज भी रखते हैं।
विज्ञापन


तहारत मंच के संयोजक मुस्तफा तारिक ने बताया कि दादामियां चौराहे पर बाबू मुंशीराम की चौखट पर सौहार्द्र के दीप जलेंगे। यहां मुंशीराम 2003 तक रहते थे। उसके बाद उनका निधन हो गया। उनके पुत्र वेद भाटिया और विजय भाटिया पंजाब के जालंधर और अब इंग्लैंड में रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग दिवाली में कानपुर आते हैं। अगर नहीं आ पाते हैं तो उनकी रजामंदी से मुस्लिम समाज के लोग उनकी चौखट पर दीये जलाते हैं। मुंशीराम इकलौते हिंदू चमड़ा कारोबारी थे, जो मुस्लिम एसोसिएशन के सदस्य रहे। इसी तरह इसी चौराहे पर राम बालक अत्तार की आयुर्वेदिक-यूनानी दवाओं की दुकान है।


यहां पर उनके पुत्र पम्मी गुप्ता और अशोक गुप्ता भी मुस्लिम समाज के लोगों के साथ दीप जलाते हैं। होलिका दहन हो या दिवाली के दीयों से रोशनी करना, इन कामों में यहां के शाहिद अजीज, अब्दुल हई, जाकिर हुसैन, हबीब अख्तर वसफी, आसिफ खान, मोहम्मद अली, इरफान अंसारी का सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed