फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dinu Upadhyay will appear through video conferencing in case registered in Chakeri police station

Kanpur: चकेरी थाने में दर्ज मुकदमे में दीनू उपाध्याय की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

Thu, 19 Jun 2025 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Dinu Upadhyay will appear through video conferencing in case registered in Chakeri police station
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

चकेरी थाने में दर्ज मुकदमे में अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को न्यायिक हिरासत में भेजने की पुलिस की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से दीनू की पेशी हेागी। बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज, व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चकेरी थाने में दर्ज मुकदमे में अभियुक्त दीनू उर्फ धीरज उपाध्याय को न्यायिक हिरासत में लेने के लिए विवेचक ने कोर्ट में अर्जी दी थी, जिस पर कोर्ट ने दीनू को गुरुवार को जेल से तलब किया था।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस अफसरों ने गुरुवार को कोर्ट में पत्र देकर बताया कि दीनू शातिर अपराधी है और उसको व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है। साथ ही अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। इस पर सीजेएम ने शुक्रवार सुबह 11 बजे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जेल से दीनू की पेशी कराने के आदेश कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed