फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Devotees rejoiced in Rukmini marriage ceremony Pandit Akash said listening Bhagwat makes life blessed

Kanpur: रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूम उठे श्रद्धालु; प. आकाश बोले- भागवत कथा सुनने से जीवन धन्य होता है

Sat, 31 Jan 2026 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:32 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के पोनी रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पं. आकाश महाराज ने भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि यह कथा परिवार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।

विज्ञापन
Kanpur Devotees rejoiced in Rukmini marriage ceremony Pandit Akash said listening Bhagwat makes life blessed
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे भक्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में श्री भगवती यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में पोनी रोड श्रीनगर स्थित श्री राम चबूतरा स्थल पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन धाम से आए कथा व्यास पं. आकाश महाराज ने कथा की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से जीवन धन्य हो जाता है।

विज्ञापन

कथा सुनने वाले का और उसके परिवार का सदैव कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने की कोई आयु नहीं होती है, कभी भी कथा सुनी जा सकती है। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं व रुक्मणि विवाह का प्रसंग रोचक ढंग से सुनाया।

विज्ञापन



लोगों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की
श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा व्यास का उन्नाव के भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने स्वागत किया। वहीं दूर दराज से आए लोगों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। इस मौके पर सुरेश चंद्र शुक्ला, पं. अशोक दुबे, राजेश बाजपेई व विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed