Kanpur: डिप्टी सीएम ने सपा पार्लियामेंट्री बोर्ड को दी डिबेट की चुनौती, बोले- बेडरूम में बैठकर तय करता है नीति
Kanpur News: डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा का पार्लियामेंट्री बोर्ड बेडरूम में बैठकर नीति तय करता है और उन्हें डिबेट करने के लिए चुनौती दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने चकेरी स्थित कांशीराम हॉस्पिटल में और जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इससे पहले वो अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित श्री शिवाकांत जी महाराज के पूज्य पिता राजाराम त्रिवेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
डिप्टी सीएम ने कान्हा श्याम रेजिडेंसी अपार्टमेंट, इंद्रा नगर कल्याणपुर में पूज्य महाराज श्री के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि सपा का पार्लियामेंट्री बोर्ड बेडरूम में बैठकर नीति तय करता है और उन्हें डिबेट करने के लिए चुनौती दी।
चौथे नंबर पर आ गया है भारत
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे। भाजपा सरकार में इनकी संख्या बढ़कर 80 हो गई है। अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले भारत आर्थिक दृष्टि से विश्व में 11 नंबर पर था, लगातार सुधारो की वजह से यह चौथे नंबर पर आ गया है।