{"_id":"63a99b6be7806242564bba15","slug":"kanpur-deputy-cm-brajesh-pathak-suddenly-reached-hallet-hospital-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हैलट ओपीडी पहुंचे डिप्टी सीएम, तीमारदारों से बात की, समस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हैलट ओपीडी पहुंचे डिप्टी सीएम, तीमारदारों से बात की, समस्याएं सुनी
Mon, 26 Dec 2022 07:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:02 PM IST
सार
कानपुर के हैलट अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक ओपीडी पहुंच गए। यही नहीं डिप्टी सीएम ने तीमारदारों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
हैलट ओपीडी पहुंचे डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैलट के मैटरनिटी विंग में सौ बेड के पीआईसीयू का उद्घाटन कर लौट रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अचानक कार हैलट गेट पर रुकवा दी। यहां से ओपीडी पहुंचे और रोगियों-तीमारदारों का हाल लिया। उपस्थित स्टाफ को रोगियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सवा तीन बजे हैलट गेट पर रुके। ओपीडी का समय खत्म हो गया था। बाहर से आने वाले रोगी अपने तीमारदारों के साथ बाहर खड़े थे। उन्हाेंने ओपीडी में हेल्प डेस्क के पास जाकर डेस्क प्रभारी वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र सिंह से इंचार्ज के बारे में पूछा। ओपीडी के बाहर निकले तो तिर्वा कन्नौज के रघुवीर सिंह ने डिप्टी सीएम को बताया कि वह अपने रोगी को ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने स्टाफ नर्स को बुलाकर रोगी का पता करने को कहा। इसके बाद डिप्टी सीएम ने वहां मौजूद तीमारदारों से पूछा कि उन्हें रोगी का इलाज कराने में कोई दिक्कत तो नहीं है तो रोगियों ने कोई दिक्कत होने से इंकार कर दिया। कौशांबी के अनूप कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड एक्टिवेट न होने के बारे में बताया तो उन्होंने समस्या के समाधान को कहा। डिप्टी सीएम ओपीडी में हैं, इसका पता लगते ही सभी अधिकारी वहां पहुंच गए। बाद में प्राचार्य डॉ. संजय काला ने भी रोगियों और तीमारदारों से बात की।
विज्ञापन