फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Youth returning from Tilak ceremony cut off from train, fellow seriously injured

कानपुर देहात : तिलक समारोह से लौट रहा युवक ट्रेन से कटा, साथी गंभीर घायल

Mon, 09 May 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Youth returning from Tilak ceremony cut off from train, fellow seriously injured
झींझक। मंगलपुर थाना के खमहैला गांव में एक कार्यक्रम में आए दो युवक डाउन रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। एक युवक की कटकर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले शव परिजन ले गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

खमहैला गांव निवासी विजय के यहां पर तिलक समारोह था। शनिवार की रात रसूलाबाद क्षेत्र के समस्तपुर गांव निवासी धर्मराज (20) व बुधौली निवासी अभिषेक (19) कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात में रेलवे लाइन पार करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

धर्मराज की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने अभिषेक को झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस को सूचना दिए बिना धर्मराज के शव को परिजन ले गए। मंगलपुर इंस्पेक्टर एसके मिश्रा ने बताया कि जानकारी हुई है जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed