{"_id":"63cf6fc6da406b1d9565c3e8","slug":"kanpur-dehat-youth-committed-suicide-by-hanging-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, वजह तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, वजह तलाशने में जुटी पुलिस
Tue, 24 Jan 2023 11:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:12 AM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शिवम कटियार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में राजपुर के नैनपुर निवासी विद्यालय संचालक मनोज कटियार के पुत्र शिवम कटियार (20) ने मंगलवार सुबह 6 बजे घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l शिवम बीएससी का छात्र था। क्षेत्र के कुंज बिहारी महाविद्यालय डुबकी में परीक्षा दे रहा था l
विज्ञापन
शिवम के पिता नैनपुर गांव में चौधरी नरेंद्र सिंह एजुकेशन सेंटर नाम से स्कूल संचालक हैं। छोटा भाई शोभित कटियार (15) है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन