फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Younger brother killed elder brother by crushing him with a brick

Kanpur Dehat: पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद छोटे ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी

Mon, 10 Jul 2023 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 12:30 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Younger brother killed elder brother by crushing him with a brick
मृतक की मां से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में चौबेपुर बिल्हौर क्षेत्र के जोरावर पुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी इंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम बाबू कहार पुत्र स्वर्गीय श्याम बाबू तथा उसके छोटे भाई विशाल के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन


मामला बढ़ने पर छोटे भाई विशाल ने अपने बड़े भाई बाबू (30) की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि मृतक बाबू के यहां कुछ अराजकतत्वों का आना-जाना था। जो उसकी बहन तथा मां के साथ गलत हरकतें करते थे। जिसका आरोपी विशाल विरोध करता था। रविवार देर शाम भी कुछ लोग आए हुए थे तथा उसकी बहन के साथ गलत व्यवहार करने लगे इससे गुस्साए विशाल ने बाबू की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed