{"_id":"629fa803611daf02c71534cb","slug":"kanpur-dehat-young-man-hanged-after-dispute-with-wife-akbarpur-news-knp701175234","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
रोते बिलखते अखिलेश के परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। मुबारकपुर गांव में सोमवार रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुबारकपुर निवासी अखिलेश (35) पत्नी सोनम को लेकर सोमवार को मंगलपुर के उडनवापुर में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां नशे में कुछ लोगों ने अखिलेश से विवाद के बाद मारपीट की। इस पर दोपहर में ही दंपती घर लौट आए।
रात में रिश्तेदारी में हुए घटनाक्रम को लेकर सोनम का अखिलेश से विवाद हुआ। इसके बाद अखिलेश कमरे में चला गया। रात में उसने छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पिता रामऔतार ने पुलिस को बताया कि उडनवापुर में रिश्तेदारी में विवाद के बाद पुत्र व बहू घर आ गए। इसके बाद बेटे की बहू से देर शाम तक कहासुनी होती रही।
अनहोनी पर मां रामबेटी, पत्नी सोनम, पुत्री काजल, सानिया व पुत्र आशिक बिलख पड़े। सिकंदरा थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया एसआई अवनीश वर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।